Kosi Live-कोशी लाइव ​​​​​​​पैक्स गोदाम की गिरी दीवार, 4 मजदूर जख्मी: सहरसा में 69 लाख की लागत से हो रहा था निर्माण, विभाग पर लापरवाही का आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 23, 2024

​​​​​​​पैक्स गोदाम की गिरी दीवार, 4 मजदूर जख्मी: सहरसा में 69 लाख की लागत से हो रहा था निर्माण, विभाग पर लापरवाही का आरोप


सहरसा में पैक्स भवन का 69 लाख की लागत से सहकारिता विभाग निर्माण करवा रही थी। ये निर्माण के दौरान धाराशाही होकर गिर गया। इसमें 4 मजदूर घायल है। मामला जिले के पतरघट प्रखंड के पामा पंचायत के वार्ड नंबर-10 का है। पैक्स भवन का एक तरफ का दीवार पूरी तरह से धाराशाही होकर गिर गया है। निर्माण स्थल पर प्राकलन राशि का सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।

भवन धराशायी होने को लेकर ग्रामीण अमरेंदर झा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। इसलिए ये भवन गिरा है। भवन की दीवार गिरने से 4 मजदूर भी घायल हुए।

बालू की जगह मिट्टी का काम किया गया था। विभाग की भी सूचना दी गई थी। घटिया सामग्री का उपयोग कर भवन बना रहा है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। आज ये भवन बनने से पहले ही गिर गया।

 -  
दूसरे ग्रामीण सोनू कुमार सिंह ने बताया कि लोकल बालू का प्रयोग किया गया है। सरिया 8 एमएम का लगाया गया है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। जब-तक इसमें अच्छा मैटीरियल से काम नहीं होगा, तो हम लोग बनने नहीं देंगे।

सहकारिता पदाधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि बगल से मिट्टी सड़क निर्माण को लेकर काट लिया गया था। इसलिए भवन का दीवार गिरा है। वैसे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।