Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa Bihar News: दुकानदार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश; उधार देने से मना किया था, पेट्रोल छिड़क लगा दी आग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 6, 2024

Saharsa Bihar News: दुकानदार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश; उधार देने से मना किया था, पेट्रोल छिड़क लगा दी आग


सहरसा बस स्टैंड में शनिवार को चाय दुकानदार के ऊपर एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। जानकारी के अनुसार पूर्व का उधार नहीं चुकाने पर और फिर से उधारी में चाय मांगने जब चाय दुकानदार ने मना किया तो दिनेश मल्लिक उर्फ दीना ने घटना को अंजाम दे दिया। आग से बुरी तरह घायल चाय दुकानदार को आसपास के लोगों ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।


मामले को लेकर बस ऑनर एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्र ने कहा कि आग लगाने वाला युवक इतना उग्र था कि वह पेट्रोल की बोतल और आग का लुक्का साथ में लेकर आया था। पेट्रोल छिड़क कर लुक्का से आग लगा दिया। इस पूरे मामले को लेकर प्रभारी सदर थानाध्यक्ष सह अंचल इंस्पेक्टर अभिषेक अंजन ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन मिला है। आरोपी दिनेश मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।