सहरसा में कच्चा मकान गिरने से तीन मासूम डब गए, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं, भाई-बहन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा सौरबाजार थाना इलाके के मधुरा गांव वार्ड-3 में हुआ है। सौरबाजार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रभाकर भारती ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मृतक की पहचान मधुरा गांव निवासी पप्पू कुमार के 3 वर्षीय बेटे रिशु कुमार के रूप में हुई है। जख्मी में पप्पू कुमार का बेटा 5 वर्षीय विक्की कुमार और 7 वर्षीय बेटी वैशाली कुमारी शामिल है। वैशाली का पैर टूट गया है। पिता पप्पू कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से बारिश की वजह से खपरैलनुमा कच्चा मकान अचानक शुक्रवार की देर शाम उस समय गिर गया जब घर के पास मासूम खड़े थे।
जर्जर मकान होने की वजह से कच्चा दीवार गिरने से मासूम बच्चा चपेट में आ गया। एक मासूम की मौत हो गई जबकि दो जख़्मी हो गए। मौत के बाद पूरा परिवार गगमीन है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना है।
घटना की जानकारी सौर बाजार थाने की पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
