Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/नशीला पदार्थ स्मेक व नकदी के साथ एक युवक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 22, 2024

MADHEPURA/नशीला पदार्थ स्मेक व नकदी के साथ एक युवक गिरफ्तार


ग्वालपाड़ा. अरार थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बभनगामा महेश वार्ड नंबर तीन निवासी शिवनारायण यादव का पुत्र राकेश राज स्मैक का धंधा करता है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारी को सूचना देकर स्वयं सहित एएसआई राकेश कुमार यादव, एएसआइ कृतनारायण यादव सहित पुलिस बल के द्वारा राकेश राज को उसके घर से 135 ग्राम स्मैक, 28 हजार दो सौ 50 रुपया के साथ गिरफ्तार किया .