Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/युवाओं के हित के लिए युवा क्रांति कल्याण परिषद का गठन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 21, 2024

MADHEPURA/युवाओं के हित के लिए युवा क्रांति कल्याण परिषद का गठन

युवाओं के हित के लिए युवा क्रांति कल्याण परिषद का गठन




रिपोर्ट /रामानंद कुमार



मधेपुरा : युवाओं के पक्ष में आवाज उठाने वाले संगठन के अध्यक्ष डॉ प्रिंस प्रतोष यादव ने पत्रकारों से बात की। कहा कि आज युवा किसी न किसी पार्टी के पीछे भाग रहा है। हम उसे बाहर निकालकर प्रयास करेंगे कि वह अपने हक के लिए आवाज उठाए।
बताया कि युवाओं के हित में युवा क्रांति कल्याण परिषद का गठन और बेराजगारी पर लगाम लगाने के लिए संगठन का उद्देश्य जाति-धर्म से हटकर भारतीय संस्कृति को अक्षुण रखते हुए नौजवानों को राजनीति दलों के चंगुल से मुक्त कराकर एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों की रक्षा करना है। आज आउटसोर्सिंग जैसी कुप्रथा के कारण बेरोजगारों का शोषण हो रहा है।
कहा कि समान शिक्षा, समान कार्य, समान वेतन की मांग के अलावा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई आदि के मुद्दे पर संगठन संघर्ष कर रहा है। बताया कि मुख्य उदेश्य, समाज कल्याण, स्वास्थ्य सेवा,शिक्षा सेवा, वृद्ध माताओ, गरीब की बेटी के शादी लिए कार्य करेंगे।इस दौरान रुपेश कुमार,अजय कुमार, दिलेश कुमार, मधु यादव सहित कई युवा मौजूद रहे।