Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका:मधेपुरा में दोस्त का मोबाइल ऑफ; सिर-चेहरे पर जख्म के निशान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, October 18, 2024

MADHEPURA/सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका:मधेपुरा में दोस्त का मोबाइल ऑफ; सिर-चेहरे पर जख्म के निशान


मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में श्याम दरगाह से 200 मीटर पश्चिम शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है। सड़क किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची ग्वालपाड़ा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो चामगढ़ निवासी सुबोध मंडल के बेटे अमरनाथ मंडल (35) के रूप में हुई है। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सिर और चेहरे पर चोट के निशान है।

मृतक की बहन कंचन देवी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे अमरनाथ मुझे ससुराल छोड़ने के लिए सिमराही जा रहा था। मधेपुरा में भाई के मोबाइल पर एक फोन आया। जिसके बाद उसने मुझे बस पर बैठा दिया और कहा कि तुम इसी से चली जाओ। मुझे पहाड़पुर से फोन आया है, वहीं जा रहे हैं। वह पहाड़पुर चला गया। मैं भी अपने ससुराल चली गई। शाम में पापा से अमरनाथ की बात हुई तो बताया कि पहाड़पुर में अपने दोस्त संतोष के घर पर हैं, सुबह में आएंगे। उसके दोस्त का फोन अभी बंद है।

मृतक के परिजन। - Dainik Bhaskar
मृतक के परिजन।

दरगाह के पास सड़क किनारे मिला शव

शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि उसका शव ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में श्याम दरगाह के पास सड़क किनारे मिला है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या की गई है। उनके सिर और चेहरे पर जख्म के निशान है। घटना के बाद उसके दोस्त संतोष का मोबाइल ऑफ है। इस मामले की गहनता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग परिजनों ने की है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - Dainik Bhaskar
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अमरनाथ की हुई थी दो शादी

बताया गया है कि अमरनाथ की दो शादी हुई थी। पहली शादी 14 साल पहले हुई थी, जिसमें तीन बच्चे हैं। दूसरी शादी 2 साल पहले जयराम परसी में हुई है। ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष रवि पासवान ने बताया कि मोहम्मदपुर में सड़क किनारे युवक का शव और एक बाइक मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या की गई है। परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।