Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/4 बच्चों के साथ मां ने खाया कीटनाशक, दो गंभीर: मधेपुरा में पति से विवाद के बाद घर से निकली थी, सभी हायर सेंटर रेफर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 14, 2024

MADHEPURA/4 बच्चों के साथ मां ने खाया कीटनाशक, दो गंभीर: मधेपुरा में पति से विवाद के बाद घर से निकली थी, सभी हायर सेंटर रेफर

4 बच्चों के साथ मां ने खाया कीटनाशक, दो गंभीर: मधेपुरा में पति से विवाद के बाद घर से निकली थी, सभी हायर सेंटर रेफर -


मधेपुरा में सोमवार को एक महिला ने चार बच्चे संग जहर खा ली। जिसके बाद उसके परिजनों ने महिला और सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल वार्ड चार का है। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र राम की पत्नी सीमा देवी पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने चार बच्चे प्रिया कुमारी (7), पल्लवी कुमारी (5), दिव्यांशु कुमार (4) और आयांश कुमार (3) को पहले कीटनाशक खिला दी।

इसके बाद खुद भी जहर खा ली। सभी की हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने पांचों को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पांचों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल से भी जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

विवाद के बाद बच्चों के साथ खाया जहर

पति शैलेन्द्र राम ने बताया कि मामूली बात को लेकर सोमवार को पत्नी के साथ विवाद हुआ था। झगड़ा के बाद वह शौच के लिए खेत की ओर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी सीमा देवी (30) ने खुद के साथ 4 बच्चों को भी कीटनाशक खिला दिया। जिसमें से दो बच्चे की स्थिति गंभीर है।

सदर अस्पताल के डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मुरलीगंज सीएचसी से पांचों मरीज आए थे। महिला और चार बच्चों का लगभग एक घंटे तक सदर अस्पताल में इलाज किया गया है। लेकिन स्टेबल नहीं होने के कारण सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। चारों बच्चों को एक एम्बुलेंस से और महिला को दूसरे एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मारपीट कर घर भगाने का किया प्रयास

सीमा देवी ने बताया कि उनके पति शैलेन्द्र राम बच्चा और मेरे साथ मारपीट करते रहते थे। सभी को घर से भागने के लिए कहते थे। इसी से तंग आकर मैंने खुद भी जहर खा लिया और बच्चे को जहर खिला दिया।