Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 125 मरीजों की हुई जांच - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 21, 2024

MADHEPURA/नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 125 मरीजों की हुई जांच

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 125 मरीजों की हुई जांच



ब्यूरो रिपोर्ट /रामानंद कुमार मधेपुरा

मधेपुरा : रविवार को पथरहा वार्ड नं 02 मे संगीता आई केयर, पश्चिमी बाईपास रोड मधेपुरा डॉ प्रणव शानू के द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में कुल 125 मरीजों के आंखों की जांच की गई। इनमें मोतियाबिद तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित 56 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। डा.प्रणव शानू ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आंखों की देखभाल बहुत ही जरूरी है। आंखों की बीमारी से बचने के लिए विटामिन ए तथा सी से भरपूर भोजन लेना चाहिए। ताजा व हरी सब्जियां आंखों को उर्जा प्रदान करतीं हैं। कंप्यूटर पर काम करने के दौरान निरंतरता से बचें। आंखों में कुछ पड़ जाने पर रगड़ें नहीं। पानी से आंख को अच्छी तरह धो लें। बाहर धूप में निकलें तो चश्मा अवश्य लगाएं। आयोजक ने कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।