यह कार्रवाई मनीगाछी प्रखंड में की गई है। उन आरोपियों में तत्कालीन सीओ रविन्द्र कुमार चौपाल, राजस्व अधिकारी राजीव प्रकाश राय, राजस्व कर्मचारी सरिता रानी, पशुपति कुमार झा, राम प्यारे यादव, नवीन कुमार सिंह, नंदलाल दास और अमित रंजन शामिल हैं।
सीओ, राजस्व पदाधिकारी और चार राजस्व कर्मचारी पर होगी कानूनी कार्रवाई
इस मामले में वर्तमान अंचल अधिकारी का कहना है कि यह मामला काफी पुराना है, लेकिन जब इस वर्ष जमीन का सर्वे शुरू हुआ तब इस मामले का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन सीओ रविन्द्र कुमार चौपाल, राजस्व अधिकारी राजीव प्रकाश राय, राजस्व कर्मचारी सरिता रानी, पशुपति कुमार झा, राम प्यारे यादव, नवीन कुमार सिंह, नंदलाल दास और अमित रंजन के खिलाफ प्रपत्र" क' गठित करते हुए रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि अंचलाधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर भू माफियाओ को करोड़ों की जमीन की जमाबंदी कर दी गई। इस जमाबंदी में सारे नियम कानून को ताक पर रखते हुए रुपये के बल पर बड़ा खेल करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी रविकांत ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश का पालन किया जा रहा है।
