छातापुर (सुपौल) बोर्ड के तर्ज पर सभी प्रधानाध्यापक को अद्र्वार्षिक परीक्षा लेने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने दिया। बुधवार को जिले के त्रिवेणीगंज तथा छातापुर के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार से शुरू हुए अद्रवर्षिक परीक्षा का जायजा लेने के क्रम में मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय तथा पी एस सरपतगंज स्कूल का जायजा लेने के दौरान कही। डीईईओ श्री सिंह ने मध्य विद्यालय के एच एम को हिदायत देते हुए कहा की सिटिंग प्लान के तहद एक बैंच पर अलग अलग वर्ग के मात्र दो बच्चे को बैठाना है। डीईओ श्री सिंह ने सभी कक्ष में पहुंच कर साफ सफाई का भी जायजा लेते हुए सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए।मौके पर बीईओ शशि प्रभा कुमारी स्टेनो सरवर आलम, सहायक अमोल झा,आपरेटर सुमन कुमार बिआरपी महेंद्र मेहता आदेशपाल बिजेंद्र सरदार मौजूद थे।
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002

