सहरसा में सोमवार को फूल तोड़ने के दौरान 45 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया। बेहोशी की हालत में परिजन नजदीक के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र सिमरीबख्तियारपुर ले गए। प्राथमिक उपचार कर महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी।
मौत की खबर सुनते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला वार्ड नं 1 की है। मृतक की पहचान सुशील भगत की पत्नी संगीता देवी की रूप में हुई है। उसकी (45) साल है और सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के नया टोला वार्ड नं-1 की रहने वाली थी। महिला को तीन लड़की एक लड़का है।
मृतक महिला के परिजन संतोष कुमार ने बताया कि सुबह में फूल तोड़ने गई थी। तभी हादसा हो गया। जब हमलोगों को पता चला कि सांप काट लिया। उसके बाद महिला को उठाकर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र सिमरी बख्तियारपुर ले गए। डॉ ने सुई दी और सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद जब सदर अस्पताल सहरसा आए तो डॉ ने मृत घोषित कर दिया। अभी हम लोग शव का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं।
वहीं सिमरी बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जांच की जा रही है।
