Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सहरसा: कई थानाध्यक्ष का तबादला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 4, 2024

SAHARSA/सहरसा: कई थानाध्यक्ष का तबादला


सहरसा: कई थानाध्यक्ष का तबादला

जिले में कई थानों के थानाध्यक्ष का तबादला कर नये थानाध्यक्ष का पदस्थापन किया गया है। एसपी हिमांशु ने विधि व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के लिए चार थाना और एक नगर पुलिस चौकी में नये प्रभारी का पदस्थापन किया है।

सौरबाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को हटाकर पतरघट थानाध्यक्ष रहे पुनि प्रभाकर भारती को सौरबाजार का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अविनाश कुमार को डीआईयू शाखा भेजा गया है। पुअनि रौशन कुमार को पतरघट थाना प्रभारी बनाया गया है। बनमाईटहरी थानाध्यक्ष रहे पुअनि ज्योतिष कुमार को कअनि सदर थाना में पदस्थापित किया गया है। कासनगर थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र को बनमाईटहरी थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि टीओपी एक प्रभारी पुअनि विक्की रविदास को कासनगर थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुअनि साजन पासवान को टीओपी एक का प्रभारी बनाया गया है।