Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/अपहरण मामले में फाइनेंस कंपनी के 2 रिकवरी एजेंट गिरफ्तार:* मधेपुरा में भाई को कॉल कर मांग रहे थे पैसे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 4, 2024

MADHEPURA/अपहरण मामले में फाइनेंस कंपनी के 2 रिकवरी एजेंट गिरफ्तार:* मधेपुरा में भाई को कॉल कर मांग रहे थे पैसे



मधेपुरा में पुलिस ने अपहरण के मामले में फाइनेंस कंपनी के दो रिकवरी एजेंट को गिरफ्तार किया है। साथ ही अपहृत युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी एएसपी प्रवंद्र भारती ने बुधवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि 3 सितंबर की शाम में घैलाढ ओपी क्षेत्र के रामनगर वार्ड-13 निवासी परमेश्वरी शर्मा ने सदर थाना में एक लिखित आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे हीरालाल कुमार का अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। जिसे छोड़ने के लिए उनके दूसरे बेटे के मोबाइल पर फोन कर रुपए की मांग की जा रही है।
प्राप्त आवेदन के आलोक में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता लेते हुए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें सदर थानाध्यक्ष विमरलेंदु कुमार, दारोगा अमित कुमार राय, इंद्रजीत तांती तकनीकी शाखा के कर्मियों को

०  
शामिल किया गया। गठित टीम ने वैज्ञानिक एवं  तकनीकी अनुसंधान कर अपहृत युवक हीरालाल  कुमार को सकुशल बरामद करते हुए दो बदमाशों  को गिरफ्तार किया।  
जिसमें सदर थाना क्षेत्र के आनंद विहार वार्ड तीन  निवासी अमरंद्र कुमार गुप्ता के बेटे रोशन कुमार  और अशोक प्रसाद यादव के बेटे शिवम कुमार  शामिल है। एएसपी ने बताया कि अनुसंधान  के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि ये लोग  फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट का काम करते  हैं। समय पर ईएमआई जमा नहीं करने वाले  वाहनों को पकड़कर यार्ड में जमा कर देते हैं।  
साथ ही वाहन मालिक को बंधक बनाकर उनके  परिजनों से पैसा वसूल कर छोड़ देते हैं। उन्होंने  बताया कि दोनों बदमाशों को न्यायालय में  अग्रसारित कर दिया गया है। छापेमारी टीम में  दारोगा इंद्रजीत तांती, सिपाही सिपुल कुमार,  संतोष कुमार एवं तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल  थे।