*शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*
_हेल्पिंग बिहार फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित हुआ कार्यक्रम_
सहरसा जिला मुख्यालय स्थित देव रिसॉर्ट में हेल्पिंग बिहार फाउंडेशन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष आशिष सिंह के संयोजन में चले कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की पूर्व कृषि मंत्री रेणु कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य अजय सिंह, एनडीए से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विजय सिंह कुशवाहा, डॉक्टर कल्याणी सिंह अध्यक्ष लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पूर्व प्राचार्या डॉ रेणु सिंह, डॉ राजनीश रंजन, डॉ पवन यादव, डॉ उषा सिंह, प्रभाकरण देव, डॉक्टर मानव सिंह, डॉ आर के रवि, विद्यानंद झा व अन्य रहे। पूरे कार्यक्रम में किलकारी और स्ट्रीट डांस अकादमी के बच्चों ने अपने प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आसपास के इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षकों को उचित सम्मान देना था। आयोजित कार्यक्रम में ईलाके भर के और आसपास के चार जिलों से सरकारी व प्राईवेट संस्थान के काफी सारे शिक्षक मौजूद रहे। तकरीबन 160 शिक्षक आयोजित इस कायर्क्रम में उपस्थित रहें। कार्यकर्म के दौरान सभी मुख्य अतिथियों ने हेल्पिंग बिहार के इस मुहिम की भरसक प्रशंसा की और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित करने का आग्रह अध्यक्ष आशीष सिंह से किया। मालूम हो की पूर्व में भी हेल्पिंग बिहार ने पर्यावरण, रोड सुरक्षा, एवम ब्लड डोनेशन जैसे कार्यों को बखूबी निभाया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेल्पिंग बिहार टीम के सदस्य प्रशांत सिंह, पंडित तरुण झा, आशीष रंजन, शंकर शशि, आर्यन वत्स, सर्वेश भगत, रवि रावत, सोनू यादव, मनीष यादव, अंकू कुमार, अभिषेक कुमार, रोशन कुमार, सुनील कुमार झा का योगदान रहा।
