Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/बायपास सड़क से कोरलाही जाने वाली नवनिर्मित सड़क होने लगी जर्जर,करोड़ों रुपये की लागत से बनी है सड़क - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 12, 2024

SAHARSA/बायपास सड़क से कोरलाही जाने वाली नवनिर्मित सड़क होने लगी जर्जर,करोड़ों रुपये की लागत से बनी है सड़क


सांकेतिक फ़ोटो

मुख्यमंत्री शीर्ष 3054 योजनान्तर्गत सुलिन्दाबाद एसएच से बायपास रोड सुबेदारी चौक भाया मोरकाही कोरलाही तक जाने वाली नवनिर्मित सड़क जर्जर होने लगा है। सड़क निर्माण का मात्र दो महीने भी नहीं और सड़क जगह जगह दरकने लगा है। तकरीबन एक करोड़ से अधिक राशि से इस सड़क का आरईओ विभाग द्वारा निर्माण कराया गया है। सर्वा ढाला से आगे बायपास सड़क से फोरलेन को पार करती यह सड़क कोरलाही जाती है। बायपास से तकरीबन छह सौ मीटर फोरलेन तक सड़क कई जगह जर्जर होने लगा है। वही सड़क दरकने लगा है। जिससे लोगों को आवागमन में फिर से परेशानी शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में अनियमितता बरती गई। आरईओ विभाग के अभियंता से कई बार शिकायत की गई। लेकिन अभियंता द्वारा ध्यान नहीं दिया गया और सड़क निर्माण कर दिया गया। परिणाम सड़क टूटने लगा है। लोगों के अनुसार दो महीने में ही सड़क टूटने का मतलब साफ है कि संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती गई है। हालांकि अभियंता का कहना है कि दस टन वजन वाले वाहनों को ही सड़क पर आवाजाही कर सकते हैं। लेकिन दस टन से अधिक क्षमता वाले वाहनों के इस सड़क से आने जाने से सड़क जर्जर हुआ है।



बायपास से नवनिर्मित फोरलेन सड़क को जोड़ती है यह सड़क: यह मुख्य सड़क बन गया है। खासकर फोरलेन सड़क को जोड़ती है। पटुआहा से सर्वा ढाला तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। अधिकांश वाहन अब सर्वा ढाला से आगे इस सड़क से फोरलेन पकड़कर पटुआहा होते मधेपुरा आते जाते हैं। लोगों का कहना है कि अब अधिकांश वाहन बस्ती नही जाकर इसी सड़क का उपयोग कर फोरलेन पकड़कर आवाजाही करने लगे हैं। जिससे इस सड़क की अहमियत काफी बढ़ गई है। इसको ध्यान में नहीं रख आरईओ विभाग द्वारा ग्रामीण सड़क जैसे सड़क का निर्माण कराया गया है।