Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/12.5 लाख की प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद:सहरसा में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 11, 2024

SAHARSA/12.5 लाख की प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद:सहरसा में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार


सहरसा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकांत नगर के वार्ड नंबर 40 से 4200 पीस प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में कौशिक आनंद उर्फ कौशिक झा पिता मनोज कुमार झा के घर में छापेमारी की गई थी। इसकी कीमत 12.5 लाख बताई जा रही है। इसके साथ ही दो कारोबारी को गिरफ्तार भी किया गया है।


साइबर डीएसपी अजित कुमार ने कहा कि सदर थाना के टीओपी 2 प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीकांत नगर के वार्ड नंबर 40 में कौशिक आनंद उर्फ कौशिक झा के घर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप है। गुप्त सूचना के आधार पर टीओपी 2 के प्रभारी सनोज वर्मा, सदर थाना की खुशबू कुमारी, गश्ती दल और सशस्त्र बल के साथ उनके घर पर पहुंचकर छापेमारी की गई।

मामले को लेकर सदर थाने में कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक का नाम कौशिक आनंद उर्फ कौशिक झा है। जो कि सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकांत नगर के वार्ड नंबर 40 का रहने वाला है। जबकि दूसरे अपराधी का नाम राहुल राज पिता का नाम हीरा चौधरी है। वह सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।