सहरसा के महिषी प्रखंड में जलई ओपी क्षेत्र के बिरगांव पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय नया टोला में बीते 24 सितंबर को ग्रामीणों ने ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। जहां बार बालाओं से डांस भी कराया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है।
दो सदस्यीय जांच टीम का गठन
जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुशील कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) संजय कुमार की दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। यह टीम शुक्रवार को जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर में आर्केस्ट्रा का आयोजन होता दिख रहा है। जिसमें चार बार बाला ने गांव के युवकों के साथ ठुमके लगाते दिख रहे है। इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
