Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa Bihar News : प्रेमी संग भागी, लौट कर महीनाभर बाद आई तो अब घर में मृत मिली; हत्या या सुसाइड? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 9, 2024

Saharsa Bihar News : प्रेमी संग भागी, लौट कर महीनाभर बाद आई तो अब घर में मृत मिली; हत्या या सुसाइड?


सहरसा जिले के सदर थानाक्षेत्र के मीर टोला में एक विवाहित महिला सरिता देवी (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सरिता के पति अरविंद चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद काम पर चला गया था। जब वह दोपहर के बाद घर लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने तोड़ दिया। फिर अंदर जाकर देखा कि उसकी पत्नी सरिता पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी।



घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और एफएसएल की टीम ने जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि यह आत्महत्या थी या हत्या।
वहीं, अरविंद चौधरी ने बताया कि सरिता देवी एक महीने पहले अपने प्रेमी राजन कुमार के साथ घर से चली गई थी। 10 अगस्त को सरिता ने जेवरात और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस घटना के बाद अरविंद ने सदर थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी की बरामदगी की मांग की थी। उसने राजन कुमार पर आरोप लगाया था कि उसने सरिता को भगाया था। जानकारी के मुताबिक, राजन कुमार उत्तर प्रदेश में काम करता है और दोनों के बीच संबंध एक शादी समारोह के दौरान बेगूसराय में बने थे।
लगभग एक महीने के बाद सरिता खुद घर वापस लौटी थी। लेकिन उसने इस बारे में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया कि वह अचानक क्यों भागी और फिर वापस क्यों आई। अब इस घटनाक्रम के बाद उसकी आत्महत्या की जांच की जा रही है।