Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/स्कूल परिसर में बार-बालाओं ने लगाए ठुमके:सहरसा में 4 डांसर्स के साथ लोगों ने भी लगाए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 26, 2024

SAHARSA/स्कूल परिसर में बार-बालाओं ने लगाए ठुमके:सहरसा में 4 डांसर्स के साथ लोगों ने भी लगाए


सहरसा के जलई थाना क्षेत्र की विरगांव पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नया टोला में कुछ लोगों ने स्कूल परिसर में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया। फिर भोजपुरी गानों के साथ बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए।वहां मौजूद लोगों ने भी बार बालाओं के साथ ठुमके लगाए हैं।



इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी मुताबिक यह वीडियो 24 सितंबर की रात का बताया जा रहा। वीडियो में चार -चार बार बालाएं डांस कर रही हैं। वहां मौजूद लोग भी ठुमके लगा रहे हैं।

- Dainik Bhaskar

जब जलई ओपी प्रभारी ममता कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाने से कोई आदेश नहीं दिया गया है। वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।