सहरसा में रविवार की देर रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो महीने पहले जेल से बाहर आया था। इस पर मर्डर का केस चल रहा था। इसकी सुनवाई 3 दिनों में थी। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। घटना बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी वार्ड नं-8 की है। मृतक स्वर्गीय रुद्रनारायण सिंह का बेटा अन्नू सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (45) है। बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव वार्ड नंबर-8 का रहने वाला है। ये दो महीने पहले मर्डर केस में जेल से बाहर आया था।
दिमागी हालत नहीं थी ठीक
घटना को लेकर मृतक के बेटा आशीर्वाद कुमार सिंह ने बताया कि मेरे पिताजी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। देर रात पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। हम लोगों को जब पता चला, तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
तीन दिन में थी केस की सुनवाई
प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष दयानंद कुमार ने बताया कि अन्नू सिंह पर साल 2016 का मर्डर केस का पुराना मामला था। दो महीने पहले जेल से बाहर निकला था। इधर, दो-तीन दिन में केस की सुनवाई होनी थी। मृतक डिप्रेशन में रहता था। इसलिए आत्महत्या कर लिया है। वैसे ग्रामीणों ने बताया है कि ये नशा करता था। FSL की टीम मामले की जांच के लिए पहुंच चुकी है।
