Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/बारिश के बाद इलाके में बाढ़ जैसे हालात: सहरसा की सड़क पर लगा 2 फीट तक पानी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 27, 2024

SAHARSA/बारिश के बाद इलाके में बाढ़ जैसे हालात: सहरसा की सड़क पर लगा 2 फीट तक पानी

देखिए वीडियो।
 

सहरसा में दो दिन से बारिश हो रही है। इस कारण पूरे शहर में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लक्ष्मीनियां चौक के समीप बायपास सड़क काफी जर्जर है। उस सड़क पर दो से तीन फीट वर्षा का पानी जमा हुआ है। इस वजह से बाइपास सड़क पर मोटर साईकिल या ई-रिक्शा के हादसे का शिकार होने की संभावना बनी हुई है। आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है।

मधेपुरा और पूर्णिया जाने वाली मुख्य बाइपास सड़क को लेकर समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन किया गया है। लेकिन, आरसीडी, नगर निगम या फिर जिला मुख्यालय किसी का जर्जर सड़क की और ध्यान नहीं होने का आरोप है।


सीपीएम के नेता ओमप्रकाश नारायण ने बताया कि जल जमाव की स्थिति जानलेवा खतरनाक और भयंकर है। लगातार आंदोलन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले इसी जगह पर धान रोप कर भी विरोध प्रदर्शन किया गया था। 21 सितंबर को जिला समाहरणालय गेट के पास सीपीआई का विरोध प्रदर्शन भी हुआ। लेकिन, न तो आरसीडी न तो नगर निगम न तो जिला प्रशासन को कोई चिंता है।