Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/कार्बाइन और जिंदा कारतूस के साथ 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार:सहरसा में डीएसपी ने दी जानकारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 13, 2024

SAHARSA/कार्बाइन और जिंदा कारतूस के साथ 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार:सहरसा में डीएसपी ने दी जानकारी


सहरसा के कनरिया थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुखासनी वार्ड नंबर 9 में पारो यादव के घर में छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक कार्बाइन और 5 जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।


सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेसवार्ता कर कहा कि सुबह में जिला सूचना इकाई की टीम और कनरिया थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त रूप से छापेमारी कर संजय यादव और प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि दो अपराधी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।