Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:आपसी विवाद में हत्या, 2 बदमाश अरेस्ट:सहरसा में 3 दिन पहले हुआ था बुजुर्ग का मर्डर, घर के सामने मारी थी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 13, 2024

SAHARSA:आपसी विवाद में हत्या, 2 बदमाश अरेस्ट:सहरसा में 3 दिन पहले हुआ था बुजुर्ग का मर्डर, घर के सामने मारी थी गोली


सहरसा पुलिस ने 3 दिन के अंदर 70 साल के बुजुर्ग की हत्या मामले का खुलासा किया है। साथ ही दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सदर थाना में एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।

3 दिन पहले बुजुर्ग जयंत कुमार दुबे को बदमाशों ने गोली मारी थी। इस दौरान ये अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। बदमाश इन्हें गोली मारकर फरार हो गए थे।इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कासनगर थाना अंतर्गत बिंद टोली का है।

बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई थी मौत

10 सितंबर की शाम जख्मी को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा राज में भर्ती करवाया गया था। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल से निजी क्लिनिक रेफर कर दिया गया। 11 सितंबर को बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसको लेकर कासनगर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया। मामले के खुलासा को लेकर एसपी के निर्देश पर सिमरीबख्तियारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई।

प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर प्रथमिकी नामजद बदमाश रुदल महतो ,हरिनंदन महतो उर्फ हरिलाल महतो उर्फ हरिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।