छोटी बेटी ने भी घर आने से किया इनकार
लड़की के पिता ने बताया कि बुधवार को दामाद अपने ससुराल आया था. इसके बाद उनकी 14 साल की बेटी को शाम में बाजार जाने की बात कहकर निकला. देर रात तक नहीं लौटने पर उन्होंने बेटी के मोबाइल पर कॉल किया, तो वो बोली कि अपने जीजा के साथ जीवन भर रहेंगे. दामाद ने कहा कि पत्नी को अपने साथ नहीं रखेंगे, साली के साथ रहेंगे. बताया जाता है कि बड़ी बेटी की पहली शादी के कुछ दिनों बाद ही दामाद ने उसे छोड़ दिया था. तब पिता ने उसकी दूसरी शादी करा दी, लेकिन पहली शादी की बात छुपा ली गयी थी.
सच्चाई जानकर पति हुआ था नाराज
महिला के आरोपित का कहना है कि पूर्व विवाहित महिला से उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी, मगर इस बात की जानकारी उसको को नहीं दी गयी. दो माह पहले ही किसी बात पर पत्नी ने अपने पति को यह बता दी थी कि पहला पति छोड़ दिया. तुम भी छोड़ दो इसी बात को लेकर पिछले दो माह से पति और पत्नी में विवाद हो रहा था, मगर पंचायत लगाकर इस मामले को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया. उसके बाद पति की नजर साली पर चली गई और फिर उसने इस घटना को अंजाम दिया.
जांच में जुटी पुलिस
बिंद थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि एक शख्स के अपनी साली को लेकर भाग जाने की बात सामने आई है, परिजन ने आवेदन दिया है. जांच की जा रही है. परिजन से पूछताछ में बताया गया कि दो माह पहले पति और पत्नी में झगड़ा हुआ था तो पत्नी ने पहले पति की कहानी बता दी. उसके बाद दूसरे पति ने नाराज होकर इसे रखना नहीं चाहा. बुधवार को अपने ससुराल आया था फिर साली को बाजार ले गया. मगर दोबारा वापस नहीं लौटा.
