Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन, मरीज को देखते ही मचा कोहराम; चिकित्सक फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 7, 2024

Bihar News: डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन, मरीज को देखते ही मचा कोहराम; चिकित्सक फरार


छपरा। Chhapra News: सारण जिले के गड़खा मोतीराजपुर धर्मबागी स्थित गणपति सेवा सदन के चिकित्सक अजीत कुमार गिरि ने यूट्यूब से देखकर गालब्लैडर का आपरेशन एक किशोर कर दिया।किशोर की स्थिति खराब होने के बाद चिकित्सक ने एक सहयोगी के साथ उन्हें एंबुलेंस पर पटना के मीठापुर स्थित एक निजी क्लीनिक के गेट पर छोड़कर फरार हो गया।

किशोर के साथ एक वृद्ध महिला भी थी। इसी आपाधापी में किशोर की जान भी चली गई। इस घटना के बाद मृतका के दादा प्रहलाद प्रसाद साह ने आरोप लगाया है कि चिकित्सक यूट्यूब पर देखकर उनके पोते का आपरेशन कर रहे थे जिसके कारण उसकी स्थिति खराब हुई और जबरन उन्हें पटना ले गए और निजी क्लीनिक के बाहर छोड़कर फरार हो गए जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक मरीज गोलू

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव निवासी चंदन साह अपने 15 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार उर्फ़ कृष्णा कुमार को छपरा से एक चिकित्सक को दिखाकर अपने गांव लौट रहे थे। गोलू को पहले से पथरी की शिकायत थी। इसी दौरान उन्हें उल्टी होने लगा। परिजनों ने उल्टी का उपचार करने के लिए गणपति सेवा सदन में ले गये।

जहां चिकित्सकों ने गोलू के पिता चंदन साह को एक सहयोगी के साथ बाइक पर डीजल लाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान यूट्यूब देखकर गोलू का आपरेशन कर दिया। आपरेशन के बाद गोलू की स्थिति खराब होने लगी, तो अपने सहयोगी के साथ एंबुलेंस पर पटना लेकर चले गये।

पटना के मीठापुर में एक निजी क्लीनिक के पास गोलू एवं उसके साथ एक सेवा सदन में आई महिला को उतार कर फरार हो गया। किसी दौरान गोलू की जान भी चली गई। इसके बाद चिकित्सक फरार हो गया। महिला ने पुन: दूसरे एंबुलेंस से किशोर का शव लेकर लौटी तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत किशोर अपने माता -पिता के बड़ा संतान था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में डीएसपी सह थानाध्यक्ष ईसा गुप्ता ने बताया की अभी परिजनो के तरफ से कोई आवेदन नही दिया गया है आवेदन मिलने पर कारवाई की जायेगी।