पप्पू मेहता की रिपोर्ट/छातापुर (सुपौल) लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित प्रथिमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहैया विद्यालय में गत शनिवार को समारोह आयोजित कर छात्रों को मासिक मूल्यांकन जुलाई 2024 का प्रगति पत्र का वितरण किया गया। एचएम कंचन कुमारी के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वर्ग 1 से 5 के बच्चो प्रगति पत्र दिया गया। एचएम कंचन कुमारी ने कहा की विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक वर्गवार मासिक मूल्यांकन का कार्य किया है।उन्होंने कहा की बच्चे का बौद्धिक विकास तथा पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने में मासिक मूल्यांकन कार्य बेहतर साबित हो रहा है ।उन्होंने अभिभावक से भी समय निकाल कर प्रगति रिपोर्ट देखने का आग्रह किया।उन्होंने अभिभावकों से अपने अपने बच्चे को ड्रेस में स्कूल भेजने का आग्रह किया। सहायक शिक्षक फैज अहमद ने मासिक रिपोर्ट कार्य जारी करते हुए कहा की हमलोग बच्चो को बेहतर शिक्षा देने का भरपूर प्रयास करते है।बच्चो का सर्वांगीण विकास के लिए मासिक मूल्यांकन जरूरी है। शिक्षिका पिंकी कुमारी तथा चंचल कुमारी ने भी अपने वर्ग के बच्चो का प्रगति पत्र का वितरण करते हुए बच्चो को बेहतर भविष्य की कामना किया।
