सनातन कुमार की रिपोर्ट/सहरसा।
सहरसा में गुरुवार को देर शाम एक अज्ञात वाहन ने 45 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे नजदीक के लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में करवाया भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा पुल के पास की है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी चकला गांव वार्ड नं 12 निवासी बिसो सुतिहार बेटे मनोज सुतिहार (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सहरसा से मजदूरी कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वो हादसे के शिकार हो गए।
मृतक के परिजन अमरजीत शर्मा ने बताया कि वो मजदूरी कर घर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। जख्मी हालत में उसे लार्ड बुद्धा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी।
सड़क हादसे में हुई मौत
बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट में जख्मी एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
