Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/झाड़ फूंक से मरीज को ठीक करता नजर आया तांत्रिक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 19, 2024

SAHARSA/झाड़ फूंक से मरीज को ठीक करता नजर आया तांत्रिक


सहरसा के मॉडर्न अस्पताल के परिसर में सोमवार को एक तांत्रिक महिला मरीज का इलाज झाड़ फूंक से करता हुआ देखा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार भर्ती महिला मरीज का नाम नीतू कुमारी है।

वह सदर थाना क्षेत्र के धमसेना गांव के वार्ड नंबर 4 की निवासी है। वहीं मामले को लेकर भर्ती महिला मरीज के परिजन सोनिया देवी ने बताया कि रविवार को भी महिला की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद झाड़ फूंक करने के बाद वह ठीक हो गई थी। इसके बाद सोमवार को फिर अचानक तबीयत खराब हो गई।

तांत्रिक दिनेश कुमार। - Dainik Bhaskar
तांत्रिक दिनेश कुमार।

जब उसको सदर अस्पताल लेकर आए तो आज फिर तांत्रिक अस्पताल पहुंच गया और झाड़ फूंक किया। हालांकि फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं तांत्रिक दिनेश कुमार की माने तो वह मां भगवती की पूजा करता है। वह कहीं पूजा करने गया था और इस दौरान जानकारी मिली तो सदर अस्पताल आ गया। महिला मरीज उसकी सरहज है।

सिविल सर्जन कत्यानी कुमार मिश्रा। - Dainik Bhaskar
सिविल सर्जन कत्यानी कुमार मिश्रा।

इसके अलावा मामले को लेकर सिविल सर्जन कत्यानी कुमार मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी मिली है तो जांच की जाएगी और फिर कार्रवाई की जाएगी।