Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/2 लाख मांग रहे थे ससुरालवाले...बेटी को मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 5, 2024

MADHEPURA/2 लाख मांग रहे थे ससुरालवाले...बेटी को मार डाला





मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के नवटोल वार्ड-15 में रविवार की शाम एक विवाहिता का शव उनके घर से मिला है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मृतक की पहचान मुरलीगंज नगर पंचायत के नवटोल वार्ड संख्या 15 निवासी मिथिलेश कुमार की पत्नी पूनम कुमारी (22) के रूप में हुई।



पूनम के पिता नंदकिशोर यादव ने कहा कि दो लाख रुपए दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई। 2018 में अपनी बेटी पूनम कुमारी की शादी मुरलीगंज थाना क्षेत्र के नवटोल निवासी रामचंद्र यादव के बेटे मिथिलेश कुमार के साथ की थी। शादी में करीब 10 लाख रुपए का गिफ्ट एवं समान भी दिए थे। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। कुछ दिन पहले उनकी बेटी भिरखी मायके आई हुई थी।

3 अगस्त को उनकी सास लीला देवी ने 2 लाख रुपए दहेज के लिए उनके साथ फोन पर गाली-गलौज की। फोन पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद वह मायके से अपने ससुराल चली गई। चार अगस्त को शाम में ससुराल वालों ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी जब मुझे हुई तो मैं बेटी के ससुराल पहुंचा। वहां पर घटना के बारे पूछने पर मेरे साथ भी मारपीट की गई।

उनके पिता ने बताया कि ससुराल वाले इधर कुछ दिनों से उनकी बेटी को 2 लाख रुपए दहेज के प्रताड़ित करते थे। सास के द्वारा लगातार गाली-गलौज और धमकी दी जाती थी। घटना की सूचना पाते ही मुरलीगंज पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मृतक महिला की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आरुषि कुमारी (4) और छोटी बेटी तनु कुमारी (2) साल की है। घटना के बाद ससुराल वाले सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।