Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA/01 सितम्बर से 03 सितम्बर तक चलेगा कार्यक्रम, श्री मद भागवत कथा, भजन व संकीर्तन भी होगा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 31, 2024

KHAGARIA/01 सितम्बर से 03 सितम्बर तक चलेगा कार्यक्रम, श्री मद भागवत कथा, भजन व संकीर्तन भी होगा


धनबाद के पंo मुकेश मिश्रा, अयोध्या के पंo राजकुमार शास्त्री व बंगाल के गुड्डू बाबा का होगा आगमन, मां तारा शक्तिपीठ के कुशग्रहणी अमावस्या महोत्सव (त्रिदिवसीय) में

01 सितम्बर से 03 सितम्बर तक चलेगा कार्यक्रम, श्री मद भागवत कथा, भजन व संकीर्तन भी होगा

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। ज़िला मुख्यालय के विश्वनाथगंज स्थित श्री श्री 108 मां तारा शक्तिपीठ में कुशग्रहणी अमावस्या महोत्सव (त्रिदिवसीय) का आयोजन का शुभारंभ आगामी 01 सितंबर को होगा जो 03 सितंबर तक चलेगा। इस महोत्सव में धनबाद के मुकेश मिश्रा, औरंगाबाद के राकेश उपाध्याय, अयोध्या के पंडित राजकुमार शास्त्री बंगाल के गुड्डू बाबा के अलावा कई राज्यों से पंडित एवं धर्म शास्त्री विद्वानों का आगमन हो रहा है। महोत्सव के आयोजक नीरज कुमार के अनुसार 01 सितम्बर की सुबह 08 बजे से मंडप पूजन एवं पाठ प्रारंभ होगा, 02 सितम्बर को मंडप पूजन, पाठ, रात्रि पूजन, हवन तथा पुष्पांजलि होगा और 03 सितम्बर को मंडप पूजन, पाठ, पूर्णाहुति तथा भंडारा होगा। आगे उन्होंने कहा इसी महोत्सव में 01 सितम्बर की दोपहर तीन बजे से संध्या छः बजे तक श्रीमद् भागवत कथा और 09 बजे रात्रि से भजन एवं संकीर्तन भी होगा। संजीव कुमार के अनुसार महोत्सव की सफलता के लिए भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई है।