Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA/सकरोहर पंचायत के तिलाठी चौक से मधेपुरा बॉर्डर तक सड़क का सांसद राजेश वर्मा ने किया शिलान्यास, लोगों में खुशी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 21, 2024

KHAGARIA/सकरोहर पंचायत के तिलाठी चौक से मधेपुरा बॉर्डर तक सड़क का सांसद राजेश वर्मा ने किया शिलान्यास, लोगों में खुशी


सकरोहर पंचायत के तिलाठी चौक से मधेपुरा बॉर्डर तक सड़क का सांसद राजेश वर्मा ने किया शिलान्यास, लोगों में खुशी

शिलान्यास समारोह में विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल भी रहे मौजूद

के. पी. वी. पब्लिक स्कूल के डॉयरेक्टर अशोक वर्मा ने सांसद राजेश वर्मा एवं विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल को दी बधाई

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। कभी मुंगेर ज़िला का काला पानी कहा जानेवाला बेलदौर प्रखण्ड का निरन्तर विकास हो रहा है। विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ज़िले के एकमात्र ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो हमेशा अपने विधान सभा क्षेत्र में रह कर आमजनों की समस्याओं से अवगत होकर यथासंभव समाधान करने का प्रयास करते हैं। यही कारण है कि विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल लगातार चुनाव जीत कर विधायक बनते रहे हैं। इन्हें मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का बहुत करीबी भी जाना जाता है। एनडीए घटक दल जदयू के विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल को नए नवनिर्वाचित युवा सांसद राजेश वर्मा का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है क्योंकि राजेश वर्मा भी एनडीए घटक दल लोजपा (रामविलास) पार्टी से चुनाव जीते हैं। विगत चुनाव में बेलदौर विधान सभा से भी अपार बहुमत मिला था। इसी का परिणाम है कि युवा सांसद राजेश वर्मा अपने खगड़िया संसदीय क्षेत्र के बेलदौर विधान सभा के सकरोहर पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत लगभग 9 करोड 22 लाख रुपए की लागत से तिलाठी चौक से मधेपुरा सीमा तक बनने वाले सड़क का शिलान्यास किया। उक्त अवसर पर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल के अलावा दर्जनों एनडीए घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। सनद रहे, जिस सड़क का जीर्णोधार हो रहा है उसकी स्थिति वर्षों से जर्जर है। सकरोहर पंचायत के मधेपुरा ज़िला बॉर्डर पर स्थित के. पी. वी. पब्लिक स्कूल (रेसिडेंशियल) में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं और उनके अभिभावकों को प्रखंड मुख्यालय बेलदौर और मधेपुरा से स्कूल आने जाने में काफ़ी सुविधा होगी। स्कूल के डॉयरेक्टर अशोक वर्मा ने कहा वर्षों से उपेक्षित इस सड़क का शिलान्यास होने से क्षेत्र के लोगों में काफ़ी खुशी है। अशोक वर्मा ने युवा सांसद राजेश वर्मा तथा स्थानीय विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल को इस लोकोपयोगी नेक कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।