अलौली/खगड़िया बिहार
*सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण विरोधी फैसले के विरुद्ध देशव्यापी भारत बंद ऐतिहासिक सफल*
*जज बहाली में कॉलेजियम सिस्टम बंद हो, पूरे देश में जातीय जनगणना चालू हो - किरण देव यादव*
*महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम जिलाधिकारी को सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र*
खगड़िया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण विरोधी निर्णय के विरोध में देशव्यापी भारत बंद के आह्वान पर खगड़िया जिला के सैकड़ों जगह ऐतिहासिक भारत बंद सफल रहा।
देश बचाओ अभियान, फरकिया मिशन, मिशन सुरक्षा परिषद के बैनर तले खगड़िया अवस्थित बलुवाही चौक एनएच, अलौली मेघौना चौक पर घंटों जाम किया गया। वहीं विभिन्न मार्गो में आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए बाजार को बंद कराया। जिसका नेतृत्व अभियान के संस्थापक अध्यक्ष तथा एमएसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने किया।
श्री यादव ने महामहिम राष्ट्रपति से 12 सूत्री मांग पूरा करने की मांग किया।
उक्त आंदोलन में आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, नारों को बुलंद किया।
श्री यादव ने कहा कि भारत बंद आंदोलन के माध्यम से 15 सूत्री मांग - पूरे देश में जातिगत जनगणना चालू करने, जज बहाली में कॉलेजियम सिस्टम बंद करने, एससी एसटी में उप वर्गीकरण एवं क्रिमीलेयर की प्रावधान रद्द करने, मोदी सरकार संसद में बिल लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को रद्द करने, जनगणना के आधार पर घोषित 65% आरक्षण को प्रावधान के नवमी सूची में दर्ज करने, असंवैधानिक 10% ईडब्ल्यूएस आरक्षण को समाप्त करने, ओबीसी को आबादी के अनुपात में 60% आरक्षण जल्द देने, 50% की आरक्षण सीमा एवं ओबीसी के आरक्षण में क्रीमीलेयर प्रावधान समाप्त करने एवं संबंधित कानून बनाने, निजी क्षेत्र, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, सचिवालय, अन्य उच्च पदों पर एससी एसटी ओबीसी को आबादी के आधार पर हिस्सेदारी देने, बिहार में भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे 15 पूलों के ध्वस्त होने का जिम्मेदार पर कार्रवाई करने, मुजफ्फरपुर रेप मर्डर कांड के दोषी को फांसी देने, यूपी बिहार उत्तराखंड पश्चिम बंगाल सहित देश में हर दिन 86 रेप मर्डर कांड होने पर राज्य सरकार को इस्तीफा देने, यूपी में सेना के जमीन को अदानी एवं बाबाओं को कौड़ी के भाव बेचने वाली केंद्र व राज्य सरकार को इस्तीफा देने, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा एवं विशेष पैकेज देने, आदि मांग महामहिम राष्ट्रपति महोदय से किया गया।
भारत बंद आंदोलन में देश बचाओ अभियान के सचिव धर्मेंद्र कुमार, फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा, धर्मदेव पासवान सुनील रजक सानू कुमार अरुण पासवान बलराम पासवान प्रमोद पासवान, भाकपा माले के प्राणेश कुमार एवं राजद के सुजय यादव सहित सैकड़ो एससी एसटी ओबीसी इबीसी बीसी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भाग लिया।
