न्यूज़ डेस्क। बिहार से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। अब बिहार में पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस में सफर के दौरान टीटीई पर एक महिला यात्री से छेड़छाड़ करने मामला समाने आया है।
खबरों के अनुसार, महिला के आरोप पर ट्रेन में तैनात एस्कार्ट टीम की ओर से आरोपी टीटीई रोहन कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।
महिला यात्री ने बताया कि गुरुवार रात को वह अपने पति के साथ गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से गया आ रही थी। चाकन्द और गया के बीच रात करीब 12.53 बजे टीटीई टिकट दिखाने को कहा। मेरे पास टिकट नहीं होने के कारण टीटीई ने टिकट बनाने की बात बोलकर बाथरूम में चलने क लिए कहा।
यहां पर टीटीई मेरे साथ छेडख़ानी करने लगा। जब मैं रोने लगी तो जीआरपी का एक जवान मेरे पास आया गया। इसके बाद मैंने जवान को इस संबंध में पूरी जानकारी दी। इसके बाद उसने जीआरपी थाना में टीटीई पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है।
