बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। एक के बाद एक अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन इस बार राजधानी पटना से चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दारोगा के बेटे पर चोरी का आरोप लगाया है।
पटना के एक मॉल से काजू चोरी करने के आरोप में दारोगा के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, घटना बीते 14 अगस्त की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार भोजपुर के आरा में तैनात एक दारोगा का बेटा अपने दोस्त के साथ शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित स्मार्ट बाजार मॉल में गया था। जहां दारोगा के बेटे और उसके दोस्त ने आधा किलो काजू का एक पैकेट चोरी कर लिया था।
जैसे ही दोनों मॉल के एग्जिट प्वाइंट पर डिटेक्टर मशीन ने दारोगा के बेटे और उसके दोस्त की चोरी पकड़ ली। वहीं काजू का पैकट चुराने के आरोप में मॉल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दारोगा के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी की जानकारी उसके दारोगा पिता को दे दी है। मामला को लेकर शास्त्री नगर थाना प्रभारी अमर कुमार ने कहा कि, रवि और उसके साथी सुधीर को एक मॉल में काजू चोरी करते पकड़ा गया है। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
