जिला सूचना इकाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा चौक पर दरभंगा से आ रही बस को रोका गया। जिसकी तलाशी लिए जाने पर दो बैग में कुल 238 बोतल कोरेक्स कफ सिर्फ बरामद हुआ। मौके से ही दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। दोनों लोग बीमार दिख रहे थे। जहां एक के हाथ पर प्लास्टर चढ़ी है तो दूसरे युवक के पैर पर बैंडेज-पट्टी लगा है। लेकिन दोनों के बैग से कोरेक्स कफ सीरप बरामद हुआ।
सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जिला सूचना इकाई के इंस्पेक्टर जय शंकर प्रसाद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा से सहरसा आ रही बस को हवाई अड्डा के निकट रोका गया। बस से यात्रा कर रहे दो यात्री जिनमें नवहट्टा निवासी स्व मुरली सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार सिंह एवं सदर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी भोगेंद्र यादव के पुत्र मुकेश यादव के बैग से कुल 238 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ। दोनों बीमार दिख रहे है। अखिलेश के हाथ पर प्लास्टर तथा मुकेश के पैर पर बैंडेज दिख रहा है। दोनों अपराधियों को गिरफ्त में लिया गया है।
