पुलिस की मानें तो शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है. हत्या इतनी बेहरमी से की गई है कि पेट से आंतें और चेहरे से आंखें बाहर आ गईं.
तस्वीरों को देखने से ऐसा लग रहा है कि चाकू से कई बार हमला किया है. हालांकि अभी हत्या कैसै हुई और क्यों हुई? इस पर पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
जानकारी के अनुसार मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के पिता जीतन साहनी जिस कमरे में सो रहे थे वहीं उन पर हमला किया गया है. कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था. यह मुकेश सहनी का पैतृक आवास है. लेकिन सहनी के पिता आलीशान घर को छोड़कर ईंट के जर्जर घर में रहते थे. यहां उनके पिता अकेले ही रहते थे. यहां पास में ही मुकेश सहनी का बंगला है. लेकिन पिता उसमें नहीं रहते थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि जीतन साहनी बहुत सहज और समाजिक व्यक्ति थे.
शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है. हत्या इतनी बेहरमी से की गई है कि पेट से आंतें बाहर आ गईं. तस्वीरों को देखने से ऐसा लग रहा है कि चाकू से कई बार हमला किया है. हालांकि, अभी हत्या कैसै हुई और क्यों हुई? इस पर पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
परिजन ने क्या कहा?
परिजन ने बताया कि रात में 11 बजे उनसे बात हुई थी. जब सुबह उन्होंने गेट नहीं खोला तो लोगों के घर से पीछे जाकर देखा. तो पता चला कि दरवाजा टूटा हुआ था. जब लोगों ने अंदर देखा तो आलमीरा भी टूटी पड़ी थी और अंदर शव क्षत- हालत में शव पड़े थे.
सहनी के परिवार में कौन-कौन?
जीतन सहनी के 2 बेटे हैं- मुकेश सहनी और संतोष सहनी, दोनों बेटे बाहर रहते हैं. जीतन सहनी गांव में स्थित घर में अकेले रहते थे. मुकेश सहनी की मां का निधन 8 साल पहले ही हो गया है. एक बेटी रिकूं सहनी है, जिनकी शादी पहले ही हो गया था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है.
दरभंगा जिले के बिरौल के सुपौल बाजार में वीआईपी पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बीती रात धारदार हथियार से काटकर बदमाशों ने निर्सन्स हत्या कर दी. इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में भी आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. वहीं इस हत्या मामले पर बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरीके से उनकी हत्या की गई है, यह काफी दुखद घटना है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं.
कौन है मुकेश सहनी?
बता दें कि मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. फिलहाल सहनी की पार्टी का गठबंधन इंडिया गठबंधन के साथ है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सहनी भी बिहार से बाहर हैं.
-
बिहार: दरभंगा में वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या, घर में मिला शव
