Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल कुख्यात नौशाद साह सहरसा से गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 15, 2024

BIHAR/जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल कुख्यात नौशाद साह सहरसा से गिरफ्तार


अररिया के टॉप टेन अपराधियों में शुमार कुख्यात नौशाद साह को अररिया जिला पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से सहरसा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। 

एसपी अमित रंजन ने साेमवार काे कहा कि रानीगंज थाना में दर्ज मामले के वांछित नौशाद साह के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई,जिसके बाद डीआईयू प्रभारी अररिया के नेतृत्व में रानीगंज थानाध्यक्ष एवं एसटीएफ को मिलाकर एक टीम गठित की गई,जिन्होंने कुख्यात रानीगंज थाना क्षेत्र के काला बलुआ के रहने वाले नौशाद साह पिता -मुल्तान साह को गिरफ्तार किया।
अररिया के रानीगंज समेत सुपौल जिला के छातापुर थाना में नौशाद के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक लूट डकैती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।एसपी अमित रंजन ने बताया कि छापेमारी टीम में रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई चंदन कुमार, एएसआई रवि प्रकाश द्विवेदी के साथ डीआईयू टीम और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।