दिनभर खून-पेशाब की जांच, शाम ढलते ही संचालक मनाते रंगरेलियां, अर्धनग्न अवस्था में पकड़ाए युवक-युवतियां; वीडियो वायरल
बिहार के बांका के शंभूगंज के एक जांचघर (लैब) में सेक्स रैकेट का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि पैथोलॉजी केंद्र पर दिनभर खून, पेशाब सहित अन्य तरह की चिकित्सा से संबंधित जांच होती रहती हैं। जबकि शाम ढलते ही संचालक रंगरेलियां मनाना शुरू कर देते हैं। शुक्रवार की रात करसोप के ग्रामीणों ने संचालक के छोटे भाई के साथ अन्य युवक और युवतियों को रंगे हाथों आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ लिया। पकड़ने के बाद इल लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडिओ में जांच केंद्र चलाने वाला संचालक और उसके साथ युवतियां दिखाई पड़ रही हैं। ये सभी लोग अर्धनग्न हालत में दिखाई पड़ रहे हैं।आगे के हिस्से में सभी लोग ग्रामीणों से माफी मांगते नजर आते हैं। संचालक का भाई कहता हुआ सुनाई पड़ रहा है कि आगे से भविष्य में ऐसी किसी भी तरह की गलती नहीं करेगा। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है। स्थानीय दुकानदारों ने इस तरह की घटना के बारे में बताया कि देर रात सभी दुकानें बंद हो जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद लैब खुली रहती थी और देर रात तक यहां युवक-युवतियां आते-जाते रहते थे। वहीं इस मामले के बारे में पुलिस से पूछा गया तो प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष कुमारी शिया भारती ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
लोगों ने बताया कि पहले भी बाजार के एसबीआई शाखा के समीप सेक्स रैकेट का धंधा उजागर हुआ था। लोगों ने मेडिकल विभाग पर क्षेत्र के विभिन्न पैथोलाजी केंद्र सहित अन्य मेडिकल से संबंधित नियमित जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। इस तरह की घटनाओं में वृद्धि होती है। सीएचसी प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने घटना को शर्मनाक बताया है। सीएचसी प्करभारी ने कहा कि लैब संचालकों के लाइसेंस की जांच होगी और जांच में दोषी पाए जाने पर इन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
