*तनिष्क शोरूम में गन पॉइंट पर करोड़ों की लूट:* पूर्णिया में स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाया, 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम
पूर्णिया में शुक्रवार सुबह तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े की लूट हुई है। फिलहाल कितने की लूट हुई है अभी ये साफ नहीं हो पाया है, लेकिन वहां मौजूद लोगों की माने तो अपराधियों ने करोड़ों की लूट की है। बाइक से आए 6 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। सभी के पास हथियार थे। पहले 3 अपराधी शोरूम में कस्टमर बनकर घुसे थे। इसके बाद तीन और अंदर गए। फिर गन पॉइंट पर लूटपाट की गई।
लूटपाट के दौरान बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारी और खरीदारी करने आए लोगों को ऊपर वाले फ्लोर पर बंधक बना लिया था। घटना शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम की है।
20 मिनट में अपराधी पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल गए। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
