Kosi Live-कोशी लाइव खान सर को लेकर युवती ने पुलिस में दर्ज कराया बयान, कहा- ‘मुझे अब भी खतरा’; 2018 के बाद बातचीत नहीं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 24, 2026

खान सर को लेकर युवती ने पुलिस में दर्ज कराया बयान, कहा- ‘मुझे अब भी खतरा’; 2018 के बाद बातचीत नहीं

खान सर को लेकर युवती ने पुलिस में दर्ज कराया बयान, कहा- ‘मुझे अब भी खतरा’; 2018 के बाद बातचीत नहीं

पटना: खान सर को लेकर चर्चा में आई उत्तर प्रदेश की युवती हुस्नैरा खातून ने पीरबहोर थाने में महिला पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में नया गांव इलाके में खान सर कुछ लड़कियों के साथ मिलकर कोचिंग की शुरुआत करते थे और उस दौरान उनका वहां आना-जाना होता था।

हुस्नैरा का दावा है कि वह खान सर से जुड़ी कुछ ऐसी बातों को जानती है, जिन्हें वह गुप्त मानती है। उसने पुलिस के सामने अपनी सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है।

‘मुझे खान सर से जान का खतरा’

युवती ने पुलिस को बताया कि हाल के दिनों में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई की मौत और कोचिंग से जुड़े विवाद के बाद माहौल बदल गया है। इसी वजह से उसे आशंका है कि पुरानी बातों को लेकर उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

हालांकि, हुस्नैरा ने यह भी स्पष्ट किया कि 2018 के बाद खान सर से उसकी कोई बातचीत नहीं हुई है और उनकी ओर से उससे संपर्क भी नहीं किया गया है।

सीधे तौर पर धमकी मिलने की बात सामने नहीं आई

पुलिस के मुताबिक, युवती को फिलहाल खान सर या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से सीधे तौर पर धमकी मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। केवल खतरे की आशंका के आधार पर अभी FIR दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस का कहना है कि यदि जांच के दौरान धमकी देने या किसी आपराधिक गतिविधि से संबंधित साक्ष्य सामने आते हैं, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिचित के आवेदन पर पुलिस ने लिया बयान

टाउन डीएसपी राजेश रंजन के अनुसार, हुस्नैरा खातून के संबंध में उसके एक परिचित ने पीरबहोर थाने में आवेदन दिया था। इसके बाद युवती का बयान महिला पुलिस पदाधिकारी के सामने दर्ज कराया गया।

युवती ने वर्ष 2017 में नया गांव इलाके में खान सर द्वारा कोचिंग शुरू किए जाने और एक महिला मित्र के यहां उनके आने-जाने से जुड़ी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने संबंधित महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले के तथ्यों और युवती द्वारा लगाए गए दावों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।