Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में इन 3 प्रकार के जमीन बंटवारे ही मान्य? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, July 26, 2024

बिहार में इन 3 प्रकार के जमीन बंटवारे ही मान्य?


Pटना : बिहार में भाईयों के बीच आये दिन जमीन का बंटवारा होता हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में तीन तरह के जमीन बंटवारे मान्य होते हैं। इसलिए अगर किसी घर में बंटवारा होना हैं तो वो इन तीन तरीकों से पारिवारिक बंटवारा कर सकते हैं।

बिहार में इन 3 प्रकार के जमीन बंटवारे ही मान्य?

1 .पंचायत सहमती बंटवारा : बिहार में पंचायत सहमति बंटवारा कानून के तहत मान्य होता हैं। आप पंचायत के पंच, सरपंच की उपस्थिति में पारिवारिक बंटवारा कर सकते हैं। ये बंटवारा आपसी सहमती के सामान ही होता है, इसमें सिर्फ गांव के सरपंच या फिर मुखिया की देख-रेख में बंटवारा किया जाता हैं।

2 .आपसी सहमती बंटवारा : इस बंटवारा में सभी भाई आपस में बैठ कर बंटवारा कर सकते हैं। हालांकि बंटवारे के बाद जमीन की रजिस्ट्री अपने-अपने नाम से कराने की सलाह दी जाती हैं। ताकि बंटवारे के बाद सभी का जमीन अलग-अलग हो जाये।

3 .रजिस्ट्री बंटवारा : यह जमीन के बंटवारे का सबसे अच्छा तरीका माना जाता हैं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है। क्यों की यह बंटवारा अदालत के माध्यम से जमीन का बिल्कुल बराबर रूप से सभी भाइयों में बांटा जाता हैं और सभी के नाम अलग-अलग रजिस्ट्री कागज तैयार कर दिया जाता हैं।