Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura:घर में आग लगने से जिंदा जले 2 मासूम, मौत:मधेपुरा में खेत में काम करने गए थे परिजन, चूल्हे की चिंगारी से पकड़ी आग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 1, 2024

Madhepura:घर में आग लगने से जिंदा जले 2 मासूम, मौत:मधेपुरा में खेत में काम करने गए थे परिजन, चूल्हे की चिंगारी से पकड़ी आग


मधेपुरा में टीन शेड के घर में आग लग गई। जिससे दो मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना सदर प्रखंड के सकरपुरा बेतौना पंचायत के बेतौना वार्ड-14 की है। मरने वाले में पीड़ित की बेटी और दूसरा पड़ोसी का बच्चा है। बताया जा रहा कि चूल्हे की चिंगारी से आग लगी है।

मृतकों की पहचान उमेश यादव की 5 वर्षीय नातिन श्वेता कुमारी और कपिल देव साह का 7 वर्षीय नाती रिशु कुमार के रूप की गई है। सोमवार सुबह उमेश यादव के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में कोई भी बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। खाना बनाने के बाद सभी खेत में काम करने चले गए थे। केवल तीन बच्चे आंगन में खेल रहे थे। घर में आग लगने पर दो बच्चे आंगन में ही बने भूसा घर में छिप गए। जबकि, एक बच्चा वहां से भाग गया।

बताया गया कि अचानक चूल्हे से आग की लपटें उठी। जिसको देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिर घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक छह घर जलकर राख हो गया था। भूसा घर में छिपे दोनों मासूम भी जिंदा जल गए थे।

घटना में एक बाइक, मोटर, होंडा पंप सेट समेत सभी सामान जल गए। घटना की जानकारी मिलने पर सदर अंचलाधिकारी केशिका झा और भर्राही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि दोनों बच्चे अपने ननिहाल में ही रह रहे थे।