अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक एम.अरविन्द ने दो दिवसीय "हनुमान जन्मोत्सव आमंत्रण पत्र" का किया लोकार्पण
देवराहा बाबा शिवनाथ दास जी महाराज के सानिद्ध में 23 और 24 अप्रैल को होगा हनुमान जन्मोत्सव
बाबा शिवनाथ भक्त मंडली के सदस्य तैयारियों में जी जान से जुटे
ANA/S.K.Verma
खगड़िया। ब्रह्मलीन योग सम्राट श्री देवराहा बाबा के कृपा पात्र परम पूज्य सदगुरुदेव त्रिकालदर्शी संत श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के सानिद्ध में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय के बबुआगंज मोहल्ले में स्थित छठ्ठू लाल सेवा सदन के प्रांगण में आगामी 23 और 24 अप्रैल को किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक एम.अरविन्द ने उक्त आशय की जानकारी "हनुमान जन्मोत्सव आमंत्रण पत्र" का लोकार्पण करते हुए दी। आगे उन्होंने कहा समारोह को सफ़ल बनाने को लेकर देवराहा शिवनाथ भक्त मंडली के सदस्यगण तैयारियों में जुटे हुए हैं। 23 अप्रैल की सुबह सात बजे शोभा यात्रा एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और रामधुनी संकीर्तन होगा जब कि 24 अप्रैल को रामधुनी संकीर्तन का समापन, बाबा शिवनाथ दास जी महाराज द्वारा मार्गदर्शन, गुरुदीक्षा, बाबा का आशीष वचन एवं कीर्तन होगा। भक्त मंडली के सदस्य ध्रुव कुमार ने कहा जन्मोत्सव समारोह में खगड़िया ज़िले के अलावा आरा, बिहिया, आलम नगर, मधेपुरा, सहरसा, बेगुसराय, पटना और कटिहार ज़िले से भी भक्तजन पधारेंगे। उक्त अवसर पर मौजूद थे प्रवीण कुमार मुन्ना, ध्रुव कुमार, संजीव कुमार, प्रह्लाद कुमार, डॉ लाल बिहारी गुप्ता तथा ललित सिंह आदि।
