सनातन कुमार/सहरसा।
बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत खजूरी मोड़ के पास खड़े एक उजले
रंग के स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों के पास अवैध हथियार होने की सूचना पर बैजनाथपुर
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्कॉर्पियो का पिछा किया गया, तब स्कॉर्पियो
में सवार व्यक्तियों के द्वारा ग्राम- धनछोहा मोड़, बैजनाथपुर में गाड़ी छोड़कर मौके से अंधेरे
का फयदा उठा कर फरार हो गयें। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा, चार जिन्दा
कारतूस तथा तीन मोबाईल बरामद किया गया ।
इस संबंध में बैजनाथपुर थाना कांड सं0-03 / 24 दिनांक - 10.03.2024
धारा-279 भा०द०वि० एवं 25 ( 1 - बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया तथा फरार
अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही है ।
* बरामदगीः
1. देशी कट्टा - 01
2 कारतुस - 04
3. स्कॉर्पियो - 01
4. मोबाईल - 03
-
: टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी:-
1. पु०अ०नि० अरुण कुमार, बैजनाथपुर थाना ।
2. सशस्त्र बल, बैजनाथपुर थाना ।
