Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA:बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने परिवहन मंत्री शीला मंडल को दी बधाई, सीएम के प्रति व्यक्त किया आभार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 16, 2024

KHAGARIA:बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने परिवहन मंत्री शीला मंडल को दी बधाई, सीएम के प्रति व्यक्त किया आभार


बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने परिवहन मंत्री शीला मंडल को दी बधाई, सीएम के प्रति व्यक्त किया आभार

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू की नेत्री शीला मंडल को पुनः परिवहन मंत्री बनाए जाने पर बिहार के यशस्वी मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने नए परिवहन मंत्री शीला मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ वर्मा ने कहा शीला मंडल अब अनुभवी हो गई हैं। इनके कार्य काल में बिहार वासियों को यातायात काफ़ी सुलभ करा दिया गया है। अति आधुनिक बसों का भी सौगात पूर्व में मिल चुकी है। बिहार के अति पिछड़े समाज में इनकी अच्छी पकड़ है। इनके पति ई शैलेन्द्र कुमार जदयू संगठन को अति मजबूत करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हैं। फुलपरास, जहां से कर्पूरी ठाकुर भी चुनाव लड़ चुके हैं, से बनी विधायक की लोकप्रियता दिन व दिन बड़ी तेज़ी से बढ़ रही है।