Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया में अंधाधुंध फायरिंग...:जमीन की पैमाइश करने पहुंचे थे अंचल कर्मी, दूसरे पक्षों ने चलाई दनादन गोलियां - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 16, 2024

खगड़िया में अंधाधुंध फायरिंग...:जमीन की पैमाइश करने पहुंचे थे अंचल कर्मी, दूसरे पक्षों ने चलाई दनादन गोलियां


खगड़िया में जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंचे अंचल कर्मियों के सामने दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा राइफल से दनादन गोली फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। घटना जिले के परबत्ता प्रखंड के मड़ैया थाना क्षेत्र स्थित अररिया गांव की है।

बताया जाता है कि दो पक्षों में लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद के मामले में गुरुवार को अंचल कार्यालय के अमीन की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश करवाई जा रही थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के तीन लोग गोलीबारी शुरू कर दिए। इसके बाद सभी अंचल कर्मी वहां से जान बचाकर भाग निकले। मामले में पुलिस ने गोलीबारी के आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मड़ैया थाना के थानाध्यक्ष मो फिरदौस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार अररिया गांव निवासी कैलाश यादव और हरिलाल यादव अपने वासगत जमीन की मापी कई बार प्राइवेट अमीन से कराकर परेशान हो गए थे। क्योंकि दूसरे पक्ष के मूसन यादव हर बार जमीन की मापी को अवैध बताकर मारपीट शुरू कर देता था। अंत में दोनों पीड़ित व्यक्ति अंचल अधिकारी को आवेदन देकर जमीन मापी कराने की गुहार लगाए।

मामले की गंभीरता को देखकर अंचलधिकारी ने सरकारी अमीन की प्रतिनियुक्ति कर मड़ैया थानाध्यक्ष को मौके पर उपस्थित रहने का आदेश दिया है। गुरुवार को थानाध्यक्ष मो.फिरदौस के मौजूदगी में सरकारी अमीन ने मापी आरंभ किया और मापी खत्म होने के बाद पिलर गाड़ना शुरू किया। इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई।

हालांकि फायरिंग के वक्त पुलिस घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी। जब फायरिंग की सूचना मिली तो थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया मूसन यादव, भवेश यादव और सिपीन यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।