Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:राजद पार्टी का झंडा लगाकर कार से शराब की तस्करी:कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, पुलिस के पहुंचते ही शराब माफिया फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 17, 2024

BIHAR:राजद पार्टी का झंडा लगाकर कार से शराब की तस्करी:कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, पुलिस के पहुंचते ही शराब माफिया फरार


पुलिस पकड़ ना सके इसलिए कार में लगाया राजद का झंडा

पूर्णिया में राजद का झंडा लगाकर लग्जरी कर से शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए शराब माफिया ने शराब तस्करी का ये तरीका अपनाया था। पुलिस ने राजीव साह के भवानीपुर के धत्ताटोला स्थित घर में खड़ी टाटा हैरियर कार से विदेशी शराब की विभिन्न ब्रांडों की 42 बोतल बरामद की। भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर धंधेबाज के घर छापेमारी की। जिसके बाद राजद के झंडा लगे लग्जरी कार समेत शराब की खेप को जब्त कर लिया है।

छापेमारी के दौरान गांव में जुटी लोगों की भीड़
छापेमारी के दौरान गांव में जुटी लोगों की भीड़

मामले की जानकारी देते हुए भवानीपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजीव साह अवैध शराब की खेप लेकर अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलने के साथ धंधेबाज के घर छापेमारी की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान घर से सभी लोग भाग निकले थे। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के क्रम में राजीव साह के घर में राजद का झंडा लगे बीआर 11एआर3025 नम्बर प्लेट वाली टाटा हैरियर कार से अवैध शराब बरामद की गई। कार में 42 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें रखी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि कार समेत शराब की खेप को जब्त कर थाना लाया गया है। इसके साथ ही पुलिस शराब माफिया की गिरफ्तारी में जुट गई है।

कार से बरामद शराब की खेप
कार से बरामद शराब की खेप

शराब माफिया राजीव साह इससे पहले भी कई बार शराब की खेप के साथ पकड़ा जा चुका है। इसके बावजूद राजीव साह अवैध रूप से शराब का धंधा चला रहा है। इसके इस धंधे में उसके परिवार के सभी सदस्य भी संलिप्त हैं। कुछ दिनों पहले ही राजीव साह के दोनों बेटे सुजीत कुमार और अजित कुमार के घर से भवानीपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप पकड़ी थी। इसके कुछ दिनों बाद ही राजीव साह की पत्नी वीणा देवी के नाम से रजिस्टर्ड हाइवा से बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप पकड़ी गई थी।