घैलाढ़ प्रखंड के प्रमुख कुर्सी बचाने में हुए सफल
घैलाढ़ से रामपुकार कुमार कि रिपोर्ट
प्रखंड सभागार में घैलाढ़ प्रखंड प्रमुख रंजू देवी पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने के लिए शुक्रवार को प्रखंड सभागार भवन में कार्यपालक पदाधिकारी व वीडियो के द्वारा विशेष बैठक बुलाई गई थी I जहां बैठक उप प्रमुख मीना कुमारी के अध्यक्षता में की गई I जहां 12 पंचायत समिति सदस्यों में से केवल 6 समिति सदस्य ही बैठक में शामिल हुए I जहां उपस्थित हुए 6 समिति सदस्यों में से किसी ने भी उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करना मुनासिब नहीं समझा और वे लोग बेरंग वापस लौट गए I क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने के लिए 7 पंचायत समिति सदस्यों की जरूरत थी जिसमें से 6 पंचायत समिति ही बैठक में शामिल हो पाए I जहां अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो जाने के बाद प्रमुख रंजू देवी का अपने पद पर कब्जा बरकरा रह गया I प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायत समिति सदस्यों में प्रमुख सहित पांच पंचायत समिति सदस्य बैठक से अनुपस्थित थे I जबकि उप प्रमुख मीना कुमारी सहित 5 पंचायत समिति सदस्य बैठक में शामिल हुए I कार्यपालक पदाधिकारी सह वीडियो अशोक कुमार की मौजूदगी में बैठक शुरू होने के बाद अगले 3 घंटे तक प्रमुख सहित पंचायत समिति सदस्यों की आने का इंतजार किया गया I इस अवधि के बीच उप प्रमुख के अलावा पांच पंचायत समिति सदस्य बैठक में शामिल हुए I अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने के लिए 7 पंचायत समिति सदस्यों की दरकार थी I इस प्रकार प्रखंड प्रमुख पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को बिना वोटिंग कराए ही खारिज कर दिया गया I वीडियो ने बताया कि विशेष बैठक में निर्धारित अवधि तक प्रखंड उप प्रमुख सहित पांच पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए I जबकि प्रखंड प्रमुख सहित पांच पंचायत समिति सदस्य अनुपस्थित रहे I प्रखंड उप प्रमुख द्वारा संख्या बल बराबर बराबर रहने के कारण अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया I उधर प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर जमा भीड़ के बीच गहमागामी बनी रही I अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो जाने की जानकारी मिलते ही प्रमुख के समर्थकों के बीच जश्न का माहौल बन गया I उनके समर्थकों में उत्साह का संचार हो गया। प्रखंड परिसर के बाहर खड़े प्रमुख रंजू देवी के समर्थक ढोल-नगाड़े की धुन पर थिरकते तथा अबीर गुलाल उड़ा कर खुशी का इजहार करने लगे। प्रमुख रंजू देवी तथा उनके पति समाजसेवी राजनारायण यादव के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय था , जिसे वह बचाने में कामयाब रहे I विशेष बैठक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़ी पुख्ता इंतजाम किए गए थे I
वही विपक्ष के पंचायत समिति सदस्य मंजू सुमन ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी सह वीडियो अशोक कुमार के द्वारा बुलाए गए विशेष बैठक में हम लोग 6 समिति सदस्य शामिल हुए I जहां प्रमुख सहित पांच पंचायत समिति सदस्य का बैठक के दौरान इंतजार करते रहे, लेकिन उन लोगों ने बैठक में नहीं पहुंचा I उन्होंने आगे प्रमुख रंजू देवी के खिलाफ कई आरोप लगाए
