Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:स्वास्थ्य विभाग के तमाम संविदा कर्मियों को नियमित कर उत्साहित करे सरकार - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 20, 2024

BIHAR:स्वास्थ्य विभाग के तमाम संविदा कर्मियों को नियमित कर उत्साहित करे सरकार - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन


स्वास्थ्य विभाग के तमाम संविदा कर्मियों को नियमित कर उत्साहित करे सरकार - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

"स्वस्थ बिहार, समृद्ध बिहार" हेतु संविदा नाम को जड़ से समाप्त कर देश में अव्वल बनेगा बिहार

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

ANA/S.K.Verma

गोगरी (बिहार) । आज की तारीख में बिहार राज्य में 13 सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कार्यरत हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं जिससे बिहार सरकार की "स्वस्थ परिवार, समृद्ध बिहार" के नारे को सार्थक किया जा सके। इस प्रकार बढ़ते बिहार का नया कृतिमान कायम हो रहा है। उक्त बातें, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से एक विशेष भेंट के दौरान कही। आगे उन्होंने कहा मुझे दुःख है कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों, नसों और डॉक्टरों को अब तक नियमित नहीं किया गया। डॉ अरविन्द वर्मा ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि जिस प्रकार शिक्षकों को नियमित किया जा रहा है उसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न शाखाओं में कार्यरत तमाम संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए ताकि सरकारी सुविधाओं का लाभ संविदा कर्मियों तथा उनके आश्रितों को प्राप्त हो सके। डॉ वर्मा ने यह भी कहा जिस प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है उसी प्रकार बिहार से संविदा नाम की चर्चा को ही जड़ से समाप्त करते हुए नियमित सरकारी कर्मियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली निकट भविष्य में अवश्य की जाए। ताकि बिहार का नाम देश में अव्वल हो सके । स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों को अतिउत्साहित करने को लेकर जरूरी है कि उन्हें संविदा कर्मी के बजाय नियमित करते हुए सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाए।