Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:डीलर के निधन से पूरे प्रखंड में दौड़ी शोक की लहर दी गई श्रद्धांजलि। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 17, 2024

MADHEPURA:डीलर के निधन से पूरे प्रखंड में दौड़ी शोक की लहर दी गई श्रद्धांजलि।


डीलर के निधन से पूरे प्रखंड में दौड़ी शोक की लहर दी गई श्रद्धांजलि।


रिपोर्ट/ रामानंद कुमार मधेपुरा


घैलाढ़ प्रखंड/ के जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मंडल ने कहा कि आज हमलोगों ने एक महान समाजवादी, जन वितरण प्रणाली विक्रेता को खो दिया है जिसकी पूर्ति नही हो सकती, घैलाढ़ पंचायत के रमण कुमार रमण जी का इस तरह जाना काफी दुखदाई है रमण कुमार रमण जी ने लागातार सड़क से लेकर सदन तक गरीब-डीलर की आवाज बनकर एक स्तम्भ के रूप में सदा खड़े रहे । कोशी - सीमाँचल खाशकर के मधेपुरा जिला की घैलाढ़ की बहुत बड़ी क्षति हुई है उनके जाने से क्योंकि उन्होंने इस पिछड़े इलाक़े के लिए काफी कुछ किया था। आज उनके नही रहने से सदा उनकी कमी खलेगी। आज हमलोग उनके परिवार के साथ खड़े हैं और भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि उनके आत्मा को शांति मिले। और बिहार सरकार प्रीत परिवार के सदस्य को उचित मुआवजा के साथ साथ उनके परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाय। आगे श्री सुरेन्द्र मंडल ने कहा कि हम समस्त डीलर लोग उनके बताये गए विचारों पर सदा चलने की प्राण लेते हैं व उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

श्रद्धांजलि सभा मे घैलाढ़ प्रखंड अध्यक्ष श्री सुरेंद्र मंडल,धर्मेंद्र कुमार,बिपिन कुमार, अरुण कुमार यादव, लालबहादुर यादव, ललन कुमार यादव, विद्याशंकर बिहारी, रामेश्वर यादव, सीता देवी, सपना कुमारी, श्यामसुंदर कुमार, डेजी कुमारी, भूपेन्द्र यादव, पुनम देवी, मीना प्रवीन, कंचन देवी आदि सैकड़ो जनवितरण प्रणाली विक्रेता लोग शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।